• June 18, 2025 2:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दुल्हन की मौसी की मौत से शादी के घर में मातम, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

May 2, 2023

आशीष – 7903735887 

बहन की बेटी की शादी में शामिल होने जा रही बाइक सवार महिला की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि, उनके पति जख्मी हो गए। घटना नवादा जिला के नारदीगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई। मृतका दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर गांव निवासी राजेश कुमार की 32 वर्षीया पत्नी संगीता देवी हैं। जख्मी पति विम्स में इलाजरत हैं।
परिवार ने बताया कि राजेश कुमार अपनी पत्नी संगीता देवी के साथ बाइक पर सवार होकर साढ़ू की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए सोमवार की शाम हिसुआ थाना क्षेत्र के वंशी बीघा गांव जा रहे थे। तभी नारदीगंज के समीप अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। सड़क पर जख्मी हालत में पड़े दंपत्ति को इलाज के लिए स्थानीय पुलिस के द्वारा वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में भर्ती कराया गया। जहां से संगीता देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया रास्ते में जाने के दौरान संगीता देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं राजेश कुमार अब भी इलाजरत है। साढ़ू की बेटी की सोमवार को जहां मड़वा का रस्म था तो आज शादी होनी थी।
इधर मौत की पुष्टि के बाद परिजन शव को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। फर्द बयान के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।