• June 6, 2025 9:57 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व विधायक राजीव रंजन के निधन से जदयू में शोक की लहर…

Jul 25, 2024

राज – 9334160742 

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह इसलामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन का गुरुवार को दिल्ली में हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पार्टी व अन्य राजनीतिक दलों में शोक की लहर दौड़ गई।
परिवार की मानें तो उनकी तबीयत खराब थी। दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जदयू से उन्होंने राजनीतिक सफर शुरू किया था। जदयू की टिकट पर वह इसलामपुर विधानसभा से चुनाव
जीतकर विधायक बने थे। इसके बाद अगले विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला। तब वह भाजपा में चले गए। फिर भाजपा को छोड़ जदयू में आ गए। जदयू में उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया था।