• February 25, 2026 10:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला की मौत के बाद चौकीदार पर लगा हत्या का अरोप, जांच में पुलिस…

ByReporter Pranay Raj

Jun 26, 2023

सूरज- 7903735887 

नगर थाना क्षेत्र के उपरामा गांव में मारपीट में जख्मी बुजुर्ग महिला की मौत रविवार की देर रात हो गई। मृतका स्व. सिद्धेश्वर प्रसाद की 61 वर्षीया पत्नी देवंती देवी हैे। भूमि विवाद को लेकर 2 दिन पूर्व महिला के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। परिजन मारपीट में हत्या का आरोप गांव के ही चौकीदार राजेश उर्फ सूरज पर लगा रहे हैं। हालांकि, गांव में बीमारी से बुजुर्ग महिला के मौत की चर्चा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मामला स्पष्ट होने की बात कह रही है।

मृतका की बहू निर्मला कुमारी ने बताया कि पूर्व से पड़ोसी से भूमि विवाद चला आ रहा है। उनके घर पर 23 जून की रात रोड़ेबाजी की गई और उल्टे जाकर थाने में एफआईआर करा दी गई। सुबह पुलिस आईं। जब घर में कोई नहीं मिला तो इसके बाद चौकीदार अपने गुर्गों के साथ आ गया। घर में मौजूद उनकी सास की पिटाई की गई। जिससे वह जख्मी हो गईं। जख्मी सास की मौत इलाज के दौरान निजी क्लिनिक में हो गइ।

सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी ने बताया कि 2 दिन पूर्व मारपीट में दोनों ओर से एफआईआर दर्ज की गई थी। पूर्व से दोनों के बीच विवाद चला आ रहा है। एक जख्मी महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।