• November 20, 2025 7:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एकाएक गिर गयी दीवार , जानें हादसे में किसकी गयी जान …

ByReporter Pranay Raj

May 18, 2022

राज – 7903735887 

राजगीर थाना क्षेत्र के चंडीमौ गांव में बुधवार को ईंट भट्‌ठा की दीवार गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। जबकि, किशोरी समेत दो लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम, बीडीओ, राजगीर थानाध्यक्ष समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
बाबा ईंट भट्ठा पर दर्जनों मजदूर ईंट बनाने का काम कर रहे थे। उसी दौरान अचानक भट्ठा की गिर गई। मलबे में दबकर नवादा जिला के हिसुआ निवासी सोनी देवी की मौत हो गई। जबकि, 17 वर्षीया पुट्‌टी कुमारी समेत दो मजदूर जख्मी हो गए। जख्मी को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। घटना से मजदूरों में दहशत देखा जा रहा है। करीब 300 मजदूर यहां काम करते हैं।
राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम, बीडीओ पहुंचकर जाँच में जुट गए हैं। ग्रामीणों के सहयोग से मलबा हटाकर लोगों को निकाला गया। एक महिला की मौत हुई है। जबकि, दो जख्मी हैं। जिनका इलाज कराया जा रहा है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुट गई है।