• November 20, 2025 7:07 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लोहंडा के दिन व्रती के बेटे की मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 29, 2022

सूरज – 7903735887 

हरनौत थाना अंतर्गत पोआरी गांव में शनिवार को पोखर को में डूबकर युवक की मौत हो गई। मृतक 20 वर्षीय दिलखुश कुमार है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक की मां छठ किए थी। लोहंडा का प्रसाद बनाने के लिए युवक पोखर किनारे से मिट्‌टी का चूल्हा लाने गया था। उसी दौरान वह पोखर में नहाने लगा।

पोखर के गड्‌ढ़ा में गिरने जाने से वह डूब गया। कुछ ग्रामीण युवक को बचाने के लिए पोखर में कूदें। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बेटे की लाश देख व्रती मां की चीत्कार गांव में गूंजने लगी। छठ महापर्व की खुशियां परिवार के लिए मातम में बदल गई।