• November 20, 2025 6:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पावापुरी में विश्व धर्म जागृति अभियान ने मनाया गुरु पूर्णिमा

ByReporter Pranay Raj

Jul 21, 2024

रजनीश – 7903735887 

विश्व धर्म जागृति अभियान की ओर से रविवार को स्थानीय ठाकुर सहदेव मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सुबोध जी महाराज ने प्रवचन में कहा कि धर्म हमारे विचार, स्वभाव व कर्म में होना चाहिए। यह लोगों को जीने की कला सिखाता है।
उन्होंने कहा कि प्रवचन के अभाव में लोग पतन की ओर अग्रसर हैं। अच्छे लोग परेशान हैं और बुरे का बोलबाला है। सभी को मिलकर इन बुराइयों को दूर करना होगा। गुरु पूर्णिमा का दिन गुरु-शिष्य के संबंध को प्रगाढ़ करता है। गुरु अपने शिष्य के हृदय को सबसे पहले कोमल बनाता है फिर सदज्ञान से सींचता है। मन की बुराई को दूर करके सतपथ पर आगे बढ़ने का मार्ग दिखाता है। जीवन के कल्याण के लिए तीन चीजों की आवश्यकता है। मानव का तन, परमात्मा की कृपा एवं सद्‌गुरु। इस अवसर पर आनंद राज, हंस राज, आदित्य राज, इंदु देवी, अभिषेक कुमार, रिंकु देवी, नागेन्द्र कुमार, सूरज कुमार, राज देवी, उदेश शर्मा, धर्मशीला देवी, रामप्यारी देवी, कुणाल कुमार, शैलेन्द्र कुमार, उपेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, यशोदा देवी ने भी अपने विचार व्यक्त किये। रातभर भजन व प्रवचन का दौर चलता रहा।