• November 20, 2025 8:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सरसों खेत मे लाश देख ग्रामीण हैरान….

ByReporter Pranay Raj

Dec 8, 2022

राज – 7903735887 

हिलसा शहर के गबड़ापर मोहल्ले के पास पार पईन खंधा में गुरुवार की सुबह अधेड़ का शव मिलने से सनसनी मच गयी। मृतक की पहचान गबड़ापर मोहल्ला निवासी 50 वर्षीय निरंजन चौधरी के रूप में की गयी है। परिजन हत्या कर शव को खेत में फेकने का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजन के हवाले कर दिया है।
सुबह में खेत में लगी फसल देखने गये किसान की नजर लाश पर पड़ी। देखते ही देखते भीड़ जुट गयी। पहचान होते ही परिजन छाती पीटकर रोने लगे। पत्नी गीता देवी का कहना है कि रात को करीब 12 बजे घर से शौच के लिए निकले थे। उसके बाद से वापस नहीं लौटे। किसी ने उनकी हत्या कर शव को खेत में फेक दिया है। ग्रामीणों की माने तो पीड़ित परिवार काफी गरीब है। पत्नी ही मजदूरी कर घर को चला रही थी। पत्नी ने अधिकारियों से सहायता की गुहार लगायी है। थानाध्यक्ष गुलाम सरवर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच चल रही है।