• June 6, 2025 11:57 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ग्रामीणों ने सड़क पर आगजनी कर किया प्रदर्शन, जानें कारण…

Jul 22, 2023

राज – 7903735887 

वार्ड संख्या 48 मघड़ा गांव के लोग महीनों से पेयजल के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। शनिवार को नागरिकों का धैर्य टूट गया। जिसके बाद पानी के लिए लोग सड़क पर उतरकर आगजनी करते हुए जाम कर दिया। जिससे बिहारशरीफ-परबलपुर मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। ग्रामीण जनप्रतिनिधि व निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। हंगामा की सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए। लोगों को समस्या के समाधान का आश्वासन दे शांत कराया गया। तब करीब घंटे भर बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ।

नागरिकों ने बताया कि वार्ड में जलमीनार तो बना दिया गया है। लेकिन उससे पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। घंटा दो घंटा पंप ऑपरेटर पंप को चालू करता है। उन लोगों के घर तक पानी पहुंचती भी नहीं है कि इसके पहले ही उसे बंद कर दिया जाता है।

पिछले 2 महीने से वे लोग पानी की समस्या से जूझ रहे, बावजूद न तो जिला प्रशासन न नगर निगम के अधिकारी और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधि उनलोगों की समस्या को लेकर गंभीर हुए। यही कारण है कि आज वे लोग विवश होकर सड़क पर उतर आए हैं। पेयजल की समस्या को लेकर करीब 5 हजार लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है। बीडीओ अंजन दत्ता ने बताया कि निगम के अधिकारी जल्द ही समस्या का समाधान कर देंगे।