• February 25, 2026 11:43 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बार बाला के ठुमके पर युवक का कट्‌टा लहराते वीडियो वायरल …

ByReporter Pranay Raj

Jun 4, 2022

राज – 7903735887 

जिला में इन दिनों हर्ष फायरिंग व हथियार लहराने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वह भी तब, जब हाल में नूरसराय में हर्ष फायरिंग में एक बच्चे की मौत हो चुकी है। ताजा मामला फिर से शादी समारोह में बार बाला के ठुमके पर कट्टा लहराने का आया है। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

न्यूज नालंदा  वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता। वीडियो बेन प्रखंड के मैजरा गांव का बताया जा रहा है। जहां तीन दिन पूर्व दिनेश पासवान के यहां शादी समारोह का आयोजन था। शादी समारोह में बार बालाओं द्वारा ठुमका लगाया जा रहा था। वहीं, ठुमके पर एक युवक तमंचा लहरा रहा था। हथियार लहराने वाला युवक पंकज कुमार कुमार बताया जा रहा है। युवक पुलिस को चुनौती देते हुए हथियार के साथ बार बालाओं के साथ ठुमके लगाता दिख रहा है।

राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। जांच के लिए थाना अध्यक्ष को दिया गया है। जांचोपरांत दोषी पर।कार्रवाई होगी।