• November 20, 2025 7:05 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – गिरफ्तारी के विरोध पर सड़क पर नेताजी की पिटाई का वीडियो वायरल…

ByReporter Pranay Raj

May 12, 2021

राज – 7903735887 

गिरफ्तारी के विरोध पर पुलिस कर्मियों द्वारा राजद नेता की पिटाई किए जाने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। वीडियो देखने से प्रतीत हो रहा है कि नेताजी गिरफ्तारी का विरोध कर रहे हैं। जिसके बाद हॉक जवानों ने उनकी पिटाई कर दी। घटना बिहार थाना क्षेत्र के कटरापर मोहल्ले का बताया जा रहा है। पुलिस कर्मी राजद के महानगर उपाध्यक्ष चिंटू यादव को शराबी बताते हुए गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। गिरफ्तारी के विरोध पर पुलिस कर्मियों ने उनकी पिटाई की। इसके बाद भीड़ के जमा होने पर पुलिस को लौटना पड़ा।

आरोप-प्रत्यारोप : –

हॉक जवानों ने बताया कि युवक बिना मास्क के बैठा था। मास्क लगाने के लिए कहने पर वह पुलिस से उलझ गया। उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। जिसके बाद पुलिस उसे बाइक पर बिठाकर थाना लाने लगी। जिसके बाद वह हाथापाई करने लगा। इधर, चिंटू यादव ने बताया कि हॉक जवान एक दुकानदार की पिटाई कर रहे थे। उन्होंने पिटाई करने से मना किया। जिसके बाद पुलिस उनसे उलझ गई और उन्हें शराबी बता गिरफ्तार करने लगी। गिरफ्तारी के विरोध करने पर उन्हें सड़क पर पीटा गया।

नहीं बख्शे जायेंगे दोष  : –
थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मामले के जांचोपरांत पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करेगी। इस मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।