• November 20, 2025 7:16 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहरी इलाके में अंधाधुंध फायरिंग का वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Nov 5, 2021

आशीष – 7903735887 

लहेरी थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला के गांधी नगर में बदमाशों ने गुरुवार को मारपीट कर धुंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहाशत फैला दी। वर्चस्व विवाद में स्थानीय गैंग के बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना पाकर आई पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया। जख्मी सुजीत कुमार ने सात बदमाशाें को आरोपित कर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गोलीबारी का वीडियो भी वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

जख्मी ने बताया उनके लक्ष्मी प्रतिमा के पंडाल के समीप वह बैठे थे। उसी दौरान सात बदमाश आकर गोली गलौज करते हुए रोड़ेबाजी करने लगे। विरोध करने पर बट से पीट जख्मी कर दिया। चार पहिया वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। नागरिक जब विरोध करने लगे तो बदमाश अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। प्रत्यक्षदर्शी दर्जनों राउंड फायरिंग की बात कह रहे हैं।

थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि आरोपी अजीत और रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से खोखा बरामद हुआ है। फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। वर्चस्व विवाद में घटना प्रतीत हो रहा है।