• June 6, 2025 10:02 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पर्यटक बस से कुचलकर बच्चे की मौत के बाद वाहन रोड़ेबाजी…

Mar 21, 2022

राजा – 7903735887 

पावापुरी ओपी अंतर्गत बाजार इलाके में सोमवार की शाम पयर्टक बस से कुचलकर बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशितों ने वाहन पर रोड़ेबाजी कर दी। जिससे सवार पर्यटकों में भगदड़ मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह को अभिरक्षा में लेने में सफल रही। बुद्धिजीवियों के सहयोग से पर्यटकों को दिसंगर मंदिर पहुंचाया गया। मृतक पोखरपुर गांव निवासी अविनाश पासवान का 5 वर्षीय पुत्र मनसुख कुमार है। बच्चा परिवार के साथ बाजार इलाके में रहता था।

ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था। उसी दौरान उधर से गुजर रही पयर्टक बस ने उसे कुचल दिया। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशितों बस पर रोड़ेबाजी कर दी। जिससे सवार पर्यटकों में भगदड़ मच गई। बुद्धिजीवियों की मदद से पर्यटकों को निकाल सुरक्षित स्थान पर पहंुचाया गया। मौके पर पहुंुची पुलिस किसी तरह चालक को अभिरक्षा में ले ली। नहीं तो चालक के साथ अप्रिय घटना हो सकती थी। ओपी प्रभारी शकुंतला कुमारी ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। सभी पर्यटक सुरक्षित हैं।