• February 25, 2026 10:33 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वरुण ने बढ़ाया जिलेवासियों का मान, जानें उसके कारनामे

ByReporter Pranay Raj

Oct 7, 2021

राज – 7903735887 

शहर के भैंसासुर निवासी वरुण कुमार की चर्चा सूबे ही नहीं देश भर में हो रही है। युवक ने 65वीं बीपीएससी परीक्षा में तीसरा रैंक लाकर जिले का मान बढ़ाया है।

वरुण यूपीएससी 2020 में भी ऑल इंडिया रैंकिंग में 692वें नंबर पर रहें। इस सफलता से वे संतुष्ट नहीं थे। वरुण ने बताया कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। कड़ी मेहनत से सफलता मिलती है। वरुण के पिता उमेश कुमार चौधरी गुवाहाटी में एसबीआई शाखा प्रबंधक है। माता रेणु चौधरी गृहिणी हैं। वरुण ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में स्नातक किया। जिलेवासी नालंदा के लाल को बधाई दे रहे हैं। इस सफलता के लिए लोगों ने वरुण को बधाई दी है। हालांकि अभी पूरा परिवार गोवाहाटी में रह रहे हैं | उन्होनें अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया है |