• February 26, 2026 3:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क पर लाश रख आगजनी करते हुए हंगामा, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 7, 2021

राजा – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के इंदौत गांव के पास गुरुवार को पिकअप से कुचलकर युवक की जान चली गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर लाश रखकर, आगजनी करते हुए जाम लगा दिया। लोग मुआवजा की मांग कर रही है।

मृतक स्वारथ मांझी का 27 वर्षीय पुत्र सुनील मांझी है। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। हंगामा की खबर पाकर आए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे हैं। घंटों बाद भी हिलसा-नूरसराय मार्ग से जाम नहीं हटाया जा सका। मौके पर परिवार की चीख पुकार गूंज रही है। युवक घर के समीप खड़ा था। उसी दौरान हिलसा की ओर से आ रही पिकअप ने उसे कुचल दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। थानाध्क्ष प्रकाश कुमार शरण ने बताया कि पुलिस जाम हटाने के प्रयास में जुटी है।