• November 20, 2025 7:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शहर में बस से बच्चे को कुचलने पर हंगामा ….

ByReporter Pranay Raj

Feb 12, 2022

राज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला-पैला पोखर के पास शनिवार की देर शाम यात्री बस से कुचलकर एक बच्चा जख्मी हो गया। जख्मी गौतम कुमार को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने खदेड़कर बस को पकड़ लिया। चालक भागने में सफल रहा। इस घटना के दौरान सोहसराय-भरावपर सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। लोगों की माने तो बच्चे की हालत चिंताजनक बतायी जाती है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि बस भरावपर की ओर जा रही है। उसी दौरान अनियंत्रित बस ने बच्चे को कुचल दिया। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से रेफर कर दिया गया। इधर, स्थानीय लोग बस को पकड़कर हंगामा करने लगे। सूचना पाकर बिहार थानाध्यक्ष संतोष कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर शांत करवाया। उन्होंने बताया कि बस को जब्त कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है।