• June 6, 2025 10:33 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा, जानें घटना ….

Dec 10, 2020

राज की रिपोर्ट – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोड़ के समीप गुरुवार को अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल दिया। इसके बाद भागने के क्रम में ट्रक ने दूसरे राहगीर को भी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के मृतक अधेड़ के परिजनों ने डॉक्टर के अनुपस्थित रहने का आरोप लगा सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
सूचना पाकर सदर डीएसपी, सिविल सर्जन, बिहार थानाध्यक्ष दलबल के साथ आ गए। आक्रोशितों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। मृतक नूरसराय थाना क्षेत्र के मकनपुर गांव निवासी स्व. सुखु यादव के 50 वर्षीय पुत्र रामउचित यादव हैं। जबकि, दूसरे 30 वर्षीय मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद चालक, ट्रक समेत फरार होने में सफल रहा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस वाहन की पहचान के प्रयास में जुटी है।


अधेड़ दूध बिक्री के लिए साइकिल से देवीसराय आए थे। उसी दौरान सड़क पार करने के क्रम में ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। घटना के बाद चालक, वाहन की गति बढ़ाकर फरार होने लगा। उसी दौरान एक राहगीर युवक ट्रक की चपेट में आ गया। इसके बाद चालक, वाहन समेत फरार हो गया। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।