• February 25, 2026 6:22 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मौत के बाद सड़क पर लाश रख हंगामा, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 29, 2021

बॉबी सिंह   – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के बेरौटी-नेपुरा मार्ग में शुक्रवार को मिट्‌टी लोड ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत हो गई। मृतक इंद्रपुर गांव निवासी स्व. प्रमोद सिंह का पुत्र अमीत कुमार है। घटना के बाद चालक, ट्रैक्टर छोड़ फरार हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया।

हंगामा की सूचना पाकर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद दलबल के साथ आ गए। आक्रोशितों को प्रावधान के तहत मुआवजा का आश्वासन दे शांत कराया गया। तब जाम हटा। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। साथ ही वाहन काे जब्त कर लिया गया। ट्रैक्टर दीपनगर थाना के चौकीदार की पत्नी का बताया जा रहा है। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस वाहन जब्त कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।