• February 25, 2026 10:21 am

Har Khabar Har Samay

नालंदा न्यूज़ – मौत के बाद सड़क पर लाश रख हंगामा, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 4, 2021

राज – 7903735887 

बेन थाना अंतर्गत रसूला पेट्रोल पंप के पास रविवार को ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना में दूसीरा सवार जख्मी हो गया। मृतक नूरसराय निवासी नरेश बिंद के पुत्र गुड्‌डू कुमार है।

जख्मी बेन के भातू बिगहा निवासी प्रकाश जमादार का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। दोनों का आपस में साढ़ू का रिश्ता है। मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ने नूरसराय के रसलपुर गांव के समीप शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशित आपदा के तहत मुआवजा की मांग कर रहे थे।

दोनों बाइक सवार भातू बिगहा से नूरसराय लौट रहे थे। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे सवार सड़क पर गिर गए। एक युवक को ट्रक कुचलते हुए फरार हो गया। मौत के बाद परिवार के लोग शव को लेकर नूरसराय ले आएं। आक्रोशितों ने लाश को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। हंगामा के आधा घंटा बीत जाने के बाद भी मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे। मुखिया सुनील कुमार जाम हटाने के प्रयास में जुटे थे।