• November 20, 2025 6:50 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बिहार-झारखंड मुख्र्य मार्ग पर लाश रख हंगामा, सेना जवान बनने से पहले मौत…

ByReporter Pranay Raj

Nov 30, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के मामू भगिना पहाड़ के पास एनएच 20 पर मंगलवार की सुबह पिकअप से कुचल युवक की मौत हो गई। युवक आर्मी बहाली के लिए दौड़ की प्रैक्टिस कर रहा था। उसी दौरान दुर्घटना हुई। गुस्साए युवक के साथियों ने शव को देवीसराय चौक के समीप रखकर एनएच को जाम कर दिया। जिससे बिहार-झारखंड को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर पहियों की रफ्तार थम गई। आक्रोशित मुआवजा की मांग कर रहे थे। मृतक नवादा जिला के धमौल थाना क्षेत्र के बेलकुंडा गांव निवासी अनूप यादव का 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार है।

भाई जयपाल कुमार ने बताया कि नीतीश बड़ी पहाड़ी में किराया पर रहकर आर्मी भर्ती परीक्षा की तैयारी करता था। प्रत्येक दिन की तरह वह साथियों के साथ दौड़ की प्रैक्टिस करने निकला था। उसी दौरान पिकअप उसे कुचलते हुए फरार हो गई। थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने हंगामा कर रहे युवकों को समझा बुझाकर शांत कराया। एनएच पर हंगामा में 13 नामजद व 35 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया।