• February 25, 2026 7:07 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला की लाश सड़क पर रख हंगामा, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Dec 12, 2021

सूरज – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के होरिल बिगहा गांव में हार्वेस्टर मशीन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। मृतका एतबारी रविदास की 45 वर्षीया पत्नी श्यामा देवी हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने मीना बाजार के समीप शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोग मुआवजा की मांग कर रहे थे। पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का मुआवजा मिलने पर हंगामा रुका। करीब दो घंटे बाद यातायात सुचारू हुआ।

बढ़हनपुरा गांव में हार्वेस्टर मशीन से धान की कटाई हो रही थी। महिला समीप में घास काट रही थी। उसी दौरान हार्वेस्टर की चपेट में आकर महिला की जान चली गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा, उसे परिवार के हवाले कर दिया। अगले दिन ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पाकर बीडीओ प्रिया कुमारी, थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार शरण दलबल के साथ आ गए। बीडीओ ने परिवारिक लाभ योजना के तहत परिवार को 20 हजार रुपए का चेक आश्रित को उपलब्ध कराया। तब करीब दो घंटे बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ।