• February 25, 2026 6:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पावापुरी मेडिकल कॉलेज में मौत की पुष्टि के बाद हंगामा, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 2, 2026

राहुल रंजन 

पावापुरी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को करंट से झुलसे युवक को इलाज के लिए लाया। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोिषत कर दिया। परिजन इलाज के अभाव में मौत का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगें। मौके पर पहुंची पुलिस समझा बुझाकर हंगामा शांत कराई।

ग्रामीणों ने बताया कि रामनगर मरकटा गांव निवासी गनौरी सिंह के 40 वर्षीय पुत्र मुन्नू सिंह अपने खेत के समीप ट्यूबवेल के पास काम कर रहे थे। उसी दौरान करंट के संपर्क में आकर वह झुलस गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए विम्स लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोिषत कर दिया। मौत की पुष्टि के बाद परिजन हंगामा करने लगें। परिवार ने बताया कि इलाज नहीं होने से युवक की मौत हुई।

थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने बताया कि समझाकर मामला शांत करा दिया गया। विम्स लाने के दौरान युवक की रास्ते में मौत हो गई थी।