• February 25, 2026 10:17 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नवविवाहिता की मौत के बाद हंगामा, जानें हत्या या खुदकुशी …

ByReporter Pranay Raj

Jul 28, 2023

सूरज – 7903735887 

वेना थाना अंतर्गत देव बिगहा में सूरत में मौत के बाद शुक्रवार को विवाहिता का शव गांव लाया गया। मृतका अजीत पासवान की 20 वर्षीया पत्नी सिंकी कुमारी है। शव आने के बाद बाद मायके के परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगें। आक्रोशितों ने परिवार की पिटाई कर दी।

मौके पर पहुंची पुलिस समझा बुझाकर हंगामा शांत कराई। मायके के परिजन घटना को घरेलू विवाद में एसिड पीकर खुदकुशी बता रहे हैं। मायके के परिजन दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। नगरनौसा थाना क्षेत्र के कुड़वापर निवासी मृतका के पिता मिथिलेश पासवान ने बताया कि दो माह पहले उन्होंने बेटी की शादी की थी। शादी के बाद दामाद सिंकी को साथ लेकर सूरत चला गया। जहां 24 जुलाई को दोनों में झगड़ा हुआ। उसी दौरान दामाद ने गला घोंटकर उनकी बेटी की हत्या कर दी। दहेज के लिए घटना को अंजाम दिया गया।

वेना थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार ने बताया कि सूरत पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों के हवाले कर दिया। लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस जांचोपरांत अग्रेतर कार्रवाई करेगी।