• June 7, 2025 12:01 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा: चार की मौत के बाद बवाल, आक्रोशितों ने हाइवा जलाया

Dec 21, 2021

राज – 7903735887 

अभी अभी नालन्दा से एक बड़ी खबर आ रही। सड़क दुर्घटना में चार लोंगों की मौत के बाद आक्रोशितों ने बवाल काटते हुए हाइवा फूंक दिया। घटना सारे थाना के हरगावां मोड़ के पास हुई। हाइवा के टक्कर से ऑटो सवार तीन महिला समेत चार की मौके पर जान चली गई। जबकि आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए।

घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस जख्मी को बरबीघा रेफरल अस्पताल ले गयी।
गुस्साए ग्रामीणों ने शेखपुरा-बरबीघा मुख्य मार्ग को जाम कर हंगामा किया। भीड़ ने हाइवा में आग लगा दी। देखते ही देखते वाहन धु धूकर जल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हाइवा रॉन्ग साइड में जाकर सड़क से गुजर रही ऑटो में टक्कर मार दिया। जिससे ऑटो का परखच्चा उड़ गया। ट्रक ड्राइवर को सारे थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी हंगामा शांत करने में जुटी हैं।