• November 20, 2025 7:33 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वाहन से कुचलकर अधेड़ की मौत के बाद हंगामा, बेटी जख्मी

ByReporter Pranay Raj

Sep 19, 2022

सौरभ – 7903735887 

सारे थाना अंतर्गत अंबा बिगहा मोड़ के पास रविवार की शाम अज्ञात वाहन से कुचलकर अधेड़ की मौत हो गई। जबकि, उनकी बेटी जख्मी हो गई। मृतक गिलानी गांव निवासी 45 वर्षीय जितेंद्र प्रसाद हैं। जख्मी बेटी लूसी कुमारी का पटना में इलाज चल रहा है। गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर आगजनी कर जाम लगा दिया। लोग मुआवजा व फरार वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
हंगामा की सूचना के बाद भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकाीर मौके पर नहीं पहुंच गए। आक्रोशित मुआवजा व कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
परिवार ने बताया कि जिउतिया पर्व की खरीदारी करने पिता-पुत्री बरबीघा बाजार जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन दोनों को टक्कर मारते हुए फरार हो गई। जिससे पिता-पुत्री जख्मी हो गए। दोनों जख्मी को इलाज के लिए पटना ले जाया गया। जहां देर रात पिता की मौत हो गई। हंगामा के कारण बिहारशरीफ-बरबीघा मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। घंटों बाद पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि, आक्रोशित वरीय प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं।