राज – 9334160742
अस्थावां थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में बदमाशों ने रोड़ेबाजी व मारपीट करते हुए युवक को दो गोलियां मार दी। गोलियां युवक के दोनों पैरों में लगी। जिससे वह जख्मी हो गए। जख्मी शेरपुर निवासी नंदलाल प्रसाद उर्फ पिंटू लाल के पुत्र वेद प्रताप कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
जख्मी युवक यूपी पुलिस के जवान हैं। वर्तमान में उनकी तैनाती चंदौली एसपी कार्यालय में है। रात में दोनों पक्षों का वाहन हटाने का विवाद हुआ था। अगली सुबह घात लगाए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। जख्मी ने मुखिया जितेंद्र कुमार समेत आधा दर्जन को नामजद किया है। जख्मी ने बताया कि रात में सड़क से बाइक हटाने का विवाद हुआ था। सुबह वह बाइक से जिम जा रहे थे। उसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने रोड़ेबाजी करते हुए मारपीट किया। इसके बाद फायरिंग करने लगा। उनके दोनों पैर में दो गोलियां लगी।
डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि पूर्व के विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। केस दर्ज कर पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है।

