• June 7, 2025 12:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – थानेदार की सक्रियता से टली अप्रिय घटना, राइफल-कट्‌टा बरामद…

Jul 18, 2021

राज – 7903735887 

सोहसराय थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुरेश प्रसाद की सक्रियता से इलाके में अप्रिय घटना होने से बच गई। रात में थानाध्यक्ष ने गश्ती के दौरान एक देसी राइफल, एक कट्‌टा और बाइक बरामद किया। पुलिस वाहन को देख बदमाश हथियार फेंक व बाइक छोड़ गली के रास्ते फरार हो गया। पुलिस हथियार-बाइक जब्त कर बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने बताया कि थानाध्यक्ष रात्रि गश्ती कर रहे थे। करीब दो बजे वह आशानगर-धोबीटोला के समीप से गुजर रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर बाइक सवार दो बदमाशों पर गई। राइफल पर नजर जाते ही पुलिस, बाइक को खदेड़ने लगी। मौका देख बदमाश हथियार-बाइक छोड़, गली के रास्ते फरार हो गया। बदमाशों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष की सक्रियता से इलाके में अप्रिय घटना होने से टल गई।