• June 6, 2025 9:57 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – मां ज्ञान महायज्ञ में पहुंचे केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे, कहा …. 

Jun 13, 2022

राज – 7903735887 

परबलपुर संतनगर में आयोजित तीन दिवसीय मां ज्ञान महायज्ञ के दूसरे दिन केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दूसरों के प्रति करुणा व दयाभाव रखना ही सबसे बड़ा धर्म है। भारत की सभ्यता व सनातन संस्कृति सबसे पुरानी है। यह हमे वसुधैव कुटुम्बकम का पाठ पढ़ाती है। उन्होंने लोगों से धर्म, प्रकृति व मानवता की रक्षा में योगदान देने की अपील की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने व जल की बर्बादी रोकने का आह्वान किया।

सुबह धर्म जागरण शोभा यात्रा निकाली गयी। इसमें सद्गुरु मां ज्ञानमती ने लोगों से कहा कि खुद को परमात्मा से जोड़े। शांति नहीं तो कोई सुख नहीं। धन संपदा से शांति नहीं खरीद सकते। परमात्मा से अपने तार जोड़े, शांति की अनुभूति होगी। आयोजक दीपक कुमार ने कहा कि अंतिम दिन सुबह में कबीर पाठ के साथ यज्ञ व हवन किया जाएगा। मां ज्ञान के दिव्य उपदेश के बाद आरती, पूजन, दीक्षा संस्कार व संतों का प्रवचन होगा।