न्यूज नालंदा – दो युवकों की गई जान, जाने घटना…

राज – 9334160742
नालंदा थाना क्षेत्र के नालंदा मोड़ के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो सवार जख्मी हो गए। ओवरटेक करने में बाइक पिकअप से टकराई। जिससे हादसा हुआ।
मृतक राजगीर थाना क्षेत्र के बड़ाकर गांव निवासी स्व. धनु शर्मा का 20 वर्षीय पुत्र पंकज कुमार था। जख्मी ऋतिक और बकसू गांव निवासी हरेराम इलाजरत हैं। दुर्घटना के बाद चालक, पिकअप लेकर फरार हो गया। बाइक सवार युवक राजगीर लौट रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ।
थानाध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि चालक, पिकअप लेकर फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी।
इसी तरह राजगीर-बख्तियारपुर रेल खंड पर नालंदा स्टेशन के समीप गुरुवार की शाम ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। घंटों बाद मृतक की पहचान इसलामपुर थाना क्षेत्र के हैदरचक गांव निवासी संजय तांती के पुत्र दीपू कुमार के रूप में की गई। बिहारशरीफ रेल थानाध्यक्ष संजय पंडित ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।