• February 25, 2026 12:53 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो युवकों की चली गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 10, 2023

राज- 7903735887 

बिंद थाना क्षेत्र के उतरथू गांव के समीप शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, दूसरा सवार जख्मी हो गया। मृतक अस्थावां के सोयवापर गांव निवासी बिल्टन कुमार है। जख्मी दरियापुर निवासी केदार बिंद के पुत्र अरुण बिंद को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया। एक बाइक पर सवार हो दोनों युवक बिंद की ओर जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। बिंद थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों के परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है।

करंट से युवक की मौत

सरमेरा थाना क्षेत्र के परनामा बिगहा गांव में शुक्रवार की रात करंट से युवक की मौत हो गई। मृतक योगेंद्र केवट का पुत्र हीरा केवट है। परिवार ने बताया कि रात में युवक सोने के लिए छत पर जा रहा था। उसी दौरान पूर्व से टूटकर गिरे बिजली तार के संपर्क में आकर करंट से उसकी मौके पर मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।