• November 20, 2025 5:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – जानवरों को मारने के लिए बिछाए तार में फंसकर दो युवकों की मौत, जाने हादसा…

ByReporter Pranay Raj

Oct 1, 2024

राज – 9334160742 

नूरसराय थाना क्षेत्र के बुधौल गांव में सोमवार की देर शाम करंट की चपेट में आने से दो युवको की मौत हो गई। मृतक मौली यादव और गौतम साव थे। परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त शौच के लिए गए थे। जब काफी देर बीत जाने के बाद नहीं लौटा तो घर वाले उनकी तलाश करने लगे। उसी दौरान दोनों खेत में अचेत गिरे मिले। उनके शरीर में बिजली का नंगा तार लिपटा था। ग्रामीण उन्हें अस्पताल लाएं। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मच गया। परिजन की चीत्कार गांव में गूंजने लगी।

परिवार ने बताया कि किसानों ने जानवरों को मारने खेत के पास नंगा बिजली तार बिछाया था। जिसकी चपेट में आकर दोनों की जान गई। परिजन किसानों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। नूरसराय थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया। लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी।