• November 20, 2025 5:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – देह व्यापार: आपतिजनक हालत में दो महिला और तीन युवक गिरफ्तार  …

ByReporter Pranay Raj

Jan 6, 2024

राज – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के पटेल नगर में सेक्स रैकेट संचालित होने का खुलासा शनिवार को हुआ। कार्रवाई थाना पुलिस नहीं, बल्कि मुख्यालय की सूचना पर 112 आपात सेवा वाहन की पुलिस की।

पुलिस ने आपतिजनक हालत में दो महिला और तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े जाने पर सभी एक-दूसरे को रिश्तेदार बताने लगे। पुलिस सभी से अलग-अलग पूछताछ की तो देह व्यापार का खुलासा हुआ। कमरे से कंडोम व सेक्स वर्धक दवा बरामद हुई।मोहल्ले वासियों की मानें तो उक्त मकान में वर्षों से देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा था। सूत्र बताते हैं कि सूचना के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। इस कारण इसकी शिकायत किसी ने कॉल कर मुख्यालय की। लोगों की मानें तो देह व्यापार का धंधा शहर के दूसरे थाना इलाके में भी धड़ल्ले से संचालित हो रहा है।

112 आपात सेवा वाहन की पुलिस कर्मी निभा कुमारी ने बताया कि पटना कंट्रोल रूम से मिली सूचना के बाद छापेमारी की गई। मौके से आपतिजनक हालत में दो महिला और तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। कमरे से आपतिजनक सामान बरामद हुआ।

थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि कमरे से दो युवती व तीन युवक को पकड़ा गया। कुछ आपतिजनक सामान बरामद हुआ है। जहां रेड हुई वह मकान कृष्णा प्रसाद का बताया जा रहा है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।