• June 6, 2025 10:11 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रूस की बमबारी से यूक्रेन में फंसा मुखिया पुत्र समेत दो छात्र, वतन वापसी का इंतेजार…

Feb 25, 2022

राज – 7903735887 

रूस की बमबारी के बाद यूक्रेन में नालंदा के कई लोग फंसे हैं। शुक्रवार को मुखिया पुत्र समेत दो छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने का मामला सामने आया है। दोनों वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए हैं। परिवार केंद्र व राज्य सरकार से छात्रों के वतन वापसी की गुहार लगा रहे हैं।
सोहसराय के खासगंज निवासी अजय शर्मा का 19 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गया था। रूसी हमला के बाद वह फंस गया। उसकी वापसी के लिए परिवार चिंतित है। छात्र माता-पिता के संपर्क में है। कारपेंटर पिता ने बताया कि पसीने की कमाई खर्च कर वह बेटे को मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन के खरबिया भेजे थे। रूस की हमला के बाद वह वहां फंस गया। सरकार से उसकी वापसी की गुहार परिवार लगा रहा है। मां रिंकी देवी, बहन रानी कुमारी खबरिया चैनलों से यूक्रेन के हालात पर नजर बनाए हैं। दोनों मां बेटी राहुल की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।

मुखिया पुत्र भी यूक्रेन में फंसा
इसलामपुर प्रखंड के बेश्वक पंचायत की मुखिया चंचला देवी का पुत्र रूसी हमला के बाद यूक्रेन में फंसा है। निखिल कुमार लबीब इंटरनेशनल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था। तीन दिन पहले बनी पुड़ी खाकर वह वापसी का इंतेजार कर रहा है। सारण बजने पर वह बंकर में शरण लेता है।
पिता देवेंद्र शर्मा ने बताया कि पुत्र के वह संपर्क में हैं। उसका राशन खत्म हो चुका है। तीन दिन पहले बनी पुड़ी खाकर दिन गुजार रहा है। परिवार उसकी वापसी की गुहार केंद्र व राज्य सरकार से लगा रहा है।