• November 20, 2025 6:19 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दो सड़क लुटेरा गिरफ्तार, जाने पुलिस की कार्रवाई…

ByReporter Pranay Raj

Nov 4, 2023

राज – 7903735887 

नूरसराय थाना पुलिस ने दो सड़क लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से लूटी बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार लुटेरा नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर तियारी गांव निवासी कपिल पासवान का पुत्र सूरज कुमार और किशुनपुर गांव निवासी स्व. अनिल प्रसाद का पुत्र बिट्‌टू कुमार उर्फ बौधा है।

डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि दीपनगर के मंडाच्छ निवासी सरोज कुमार 10 अक्टूबर को जगदीशपुर तियारी गांव से अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान मार्ग में रात करीब 8:15 बजे हथियार से लैस चार बदमाशों ने उनसे बाइक लूट लिया।

फिर हथियार के बल पर लुटेरों ने उनसे बाइक लूट ली। पीड़ित ने घटना की प्राथमिकी नूरसराय थाना में दर्ज कराई थी। तकनीक का इस्तेमाल कर पुलिस बदमाशों तक पहुंची। दो बदमाशों को अभिरक्षा में लेकर उससे पूछताछ की गई। तब दोनों ने गुनाह कबूल लिया। उनकी निशानेदही पर लूटी बाइक बरामद हुई। तकनीक से पुलिस दो लुटेरों को पकड़ी। फरार दो लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

छापेमारी टीम में नूरसराय थानाध्यक्ष कुणाल चंद्र सिंह, दारोगा शत्रुध्न साह, राजेश कुमार समेत अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे।