• February 25, 2026 12:51 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – भिड़ंत में दो को लगी गोली, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Oct 17, 2023

डायमंड – 7903735887 

जिले के वेना थाना क्षेत्र के अरौत गांव में सोमवार की सुबह दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में गोली लगने से दो लोग जख्मी हो गए। एक का पटना व एक जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

वार्ड सदस्य बब्लू यादव ने बताया कि रात में उनके भतीजा निवास कुमार को लालू प्रसाद व रंजीत कुमार ने बुलाया। दोनों ने भतीजा को गाली-गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दी। सुबह लालू और रंजीत के साथ 17-18 की संख्या में बदमाश निवास के घर पर चढ़ आए और मारपीट करते हुए गोलीबारी करने लगा। उसी दौरान निवास को गोली लग गई। दूसरे पक्ष से गोली से दिलीप कुमार जख्मी है। घटना का करण गली ढलाई विवाद बताया जा रहा है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि दिलीप कुमार व निवास कुमार को गोली लगने की सूचना मिली है। दिलीप कुमार के पक्ष के लोगों ने केस का आवेदन दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।