• June 6, 2025 10:34 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुलिस की नींद उड़ाने वाला दो लुटेरो हथियार समेत गिरफ्तार, जानें उसकी करतूत…

May 17, 2022

राजा – 7903735887 

नालंदा पुलिस ने बेन में सीएसपी संचालिका और नालंदा थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवायी से हुई लूट का खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से कट्‌टा और लूट का सामान बरामद हुआ। गिरफ्तार बदमाशों में बेन थाना क्षेत्र के मुरसुआ गांव निवसी मुन्ना चौधरी का पुत्र अविनाश कुमार और रामा बिगहा निवासी महेश केवट का पुत्र छोटू केवट उर्फ अक्षय कुमार शामिल है। बदमाशों के पास से घटना में इस्तेमाल कट्‌टा, सोने का लॉकेट, पल्सर बाइक, लैपटॉप, फिंगर प्रिंट मशीन, एक मोबाइल बरामद हुआ।

छापेमारी राजगीर डीएसपी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में हुई। टीम में राजगीर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दीपक कुमार, नालंदा थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, बेन थानाध्यक्ष जयकिशन कुमार, डीआईयू के अधिकारी व अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।

एक ही गिरोह ने की थी लूट

9 मई को बेन थाना इलाके में बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर सीएसपी संचालिका रीना कुमारी से 1.70 लाख नगदी, लैपटॉप, दो मोबाइल व जरूरी कागजातों की लूट कर ली थी। इसी तरह 4 अप्रैल को नालंदा थाना इलाके में स्वर्ण व्यवसायी रोहित कुमार से बदमशाों ने 6 हजार नगदी, सोने का लॉकेट, सोने की कर्णबाली की लूट की थी। दोनों घटना का केस संबंधित थाना में दर्ज कराया गया था।

तकनीक से धराया लुटेरा
एसपी अशोक मिश्रा ने मंगलवार को राजगीर डीएसपी कार्यालय प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया। एसपी ने बताया कि दोनों घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया था। घटना के खुलासा के लिए राजगीर डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम तकनीक का इस्तेमाल कर लुटेरों तक पहुंची। दो बदमाशों को हथियार के साथ पकड़ा गया। उनके पास से लूट का सामान बरामद हुआ। अन्य संलिप्त बदमाशों की पहचान कर टीम उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।