• November 20, 2025 6:22 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों को लगी गोली, जानें घटना

ByReporter Pranay Raj

Jul 5, 2021

आशीष – 7903735887 

चेरो ओपी के तीरा गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों में गोलीबारी हुई। गोली लगने से दोनों पक्ष के दो लोग जख्मी हो गए। आनन-फानन में जख्मी नित्यानंद उर्फ गौतम व दूसरे पक्ष के विक्रम सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाएं। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। मारपीट में मुकेश कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, संजीत कुमार समेत अन्य जख्मी बताए जा रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया ने बताया कि पूर्व के विवाद में दोनों पक्ष के लोग भिड़कर फायरिंग करने लगे। घटना से गांव में भगदड़ मच गई। उसी दौरान दोनों पक्ष के दो लोगों को गोली लग गई। परिजन दोनों जख्मी को अस्पताल लाएं। नित्यानंद को पेट व विक्रम को पैर में गोली लगने की बात कही जा रही है। सदर डीएसपी ने बताया कि एक के गोली लगने की सूचना है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।