• February 25, 2026 11:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – किसान समेत दो की गई जान, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Aug 9, 2024

रोहित – 9334160742 

गिरियक थाना क्षेत्र के सतौआ-बेलदारी गांव के पास गुरुवार की रात डंपर से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक सतौआ-बेलदारी गांव निवासी सबीर अंसारी का 30 वर्षीय पुत्र रिजवान है। ग्रामीणों ने बताया कि रिजवान बाइक से गिरियक बाजार गया था। वहां से वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान बढ़ेता गांव के मंदिर के पास गिरियक की ओर से आ रहे डंपर पीछे से बाइक में धक्का मार दिया। बाइक डंपर में फंस गई।थानाध्यक्ष साकेन्द्र कुमार बिंद ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया गया है।

वहीं, बेन थाना क्षेत्र के लालगंज गांव के पास ठनका की चपेट में आकर युवा किसान की मौत हो गयी। मृतक लालवन बिगहा गांव निवासी 35 वर्षीय राजबल्लभ कुमार है। परिजनों ने बताया कि किसान खाद खरीदकर गांव लाैट रहे थे। बारिश होने पर किसान पेड़ के नीचे खड़ा हो गए। उसी दौरान समीप में ठनका गिरने से उसकी चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।