राज – 9334160742
अलग-अलग थाना इलाके में महिला समेत दो की हत्या किए जाने का मामला सामने आया। जिससे जिला दहल गए। घटना सरमेरा और बिंद थाना इलाके में हुई।
बिंद थाना क्षेत्र के सकरी नदी से बुधवार की सुबह युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक शिवबालक रविदास के 36 वर्षीय पुत्र राजू रविदास हैं। युवक की हत्या हत्या ईंट और पत्थर से सिर कूचकर की गई। सूचना पाकर बिंद थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह मौके से पहुंचकर जांच में जुट गए।
मृतका की मां छठिया देवी ने बताया कि शाम में कुछ लोग उनके बेटे को घर से बुलाकर ले गए थे। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। घर से बुलाकर ले जाने वालों ने उनके बेटी की हत्या कर दी। महिला घटना के कारणों की जानकारी से इंकार कर रही हैं। युवक हरियाणा में ईंट भट्ठा पर काम करता था। जहां से दस दिन पहले गांव लौटा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में घटना हत्या प्रतीत हो रहा है।
उधर, सरमेरा थाना क्षेत्र के गोवाचक गांव स्थित घर से आंगनबाड़ी सहायिका की लाश बरामद हुई। परिजन मारपीट कर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतका स्व. बालदेव दास की 58 वर्षीय पत्नी कलवा देवी हैं। कांड का आरोप सेविका और उसके परिवार पर लगा है। पुलिस सेविका पति को अभिरक्षा में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।
पुत्री चांदनी कुमारी ने आरोप लगाया है कि पड़ोस के विजय रविदास और उनकी पत्नी दायमुनी देवी (आंगनवाड़ी सेविका ) पिछले दो वर्षों से उनकी मां को केंद्र से हटाकर अपनी बहू को सहायिका बनाने के प्रयास में थीं। मां द्वारा विरोध करने पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोपियों ने उनकी मां की बेरहमी से हत्या कर दी।
थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है। घटना में तेजाब का इस्तेमाल नहीं किया गया है।

