• November 20, 2025 5:59 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला समेत दो की मौत, सड़क पर लाश रख हंगामा…

ByReporter Pranay Raj

Sep 27, 2024

राजा  – 9334160742 

बिहार थाना क्षेत्र के राजाकुआं गांव में करंट की चपेट से आने से गुरुवार की शाम बुजुर्ग की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग करते हुए राजा कुआं के पास शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर संबंधित थाना पुलिस नहीं पहुंची। बिहारशरीफ प्रखंड के सीओ और रहुई थाना की पुलिस ने आक्रोशितों को समझा बुझाकर हंगामा शांत कराया। तब घंटों बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हुआ। मृतक 53 वर्षीय नरेश प्रसाद हैं।

परिवार ने बताया कि बुजुर्ग खेत गए थे। जहां पूर्व से गिरे बिजली तार के संपर्क में आकर उकनी मौत हो गई। ग्रामीण घटना का जिम्मेवार विद्युत विभाग के अधिकारियों की लापरवाही को बता रहे थे। सीओ प्रभात रंजन ने बताया कि समझा बुझाकर जाम हटा दिया गया।

इसी तरह गिरियक थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव के पास एनएच 20 पर शुक्रवार को अज्ञात वाहन से कुचलकर महिला की मौत हो गई। मृतका महतपुरा गांव निवासी लालो सिंह की 65 वर्षीया पत्नी उर्मिला देवी हैं। महिला बैंक जा रही थी। उसी दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष सकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। फरार वाहन की पहचान कर उस पर केस दर्ज किया जाएगा।