• November 20, 2025 5:35 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – दिल्ली के युवक समेत दो की मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Mar 20, 2025

राज – 9334160742 

गोखुलपुर थाना अंतर्गत बोधनगर गांव में करंट से बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक स्व. बैद्यनाथ साव के 65 वर्षीय पुत्र बृजलाल साव थे। परिजनों ने बताया कि बुजुर्ग शौच के लिए खेत की ओर गए थे। उसी दौरान पूर्व से गिरे विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आकर वह करंट से झुलस गए।
गामीण जख्मी को इलाज के लिए कल्याण बिगहा अस्पताल लाएं। रेफर किए जाने के बाद बुजुर्ग को सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग गांव में आटा चक्की चलाते थे। ग्रामीणों में चर्चा है क आटा चक्की मोटर से करंट लगने से उनकी मौत हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टामार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

इसी तरह चेरो ओपी के खरुआरा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक सुलेमान नगर नॉर्थ वेस्ट दिल्ली निवासी निखिल कुमार शाही का 21 वर्षीय पुत्र वैभव राजशाही था।

थानाध्यक्ष बिकेश कुमार ने बताया कि युवक का पूरा परिवार वर्तमान में दिल्ली में रहता है । वह किसी प्राइवेट कंपनी में लिफ्ट बनाने का काम करता था । इसी सिलसिले हुआ बिहारशरीफ से लौट रहा था उसी दौरान यह हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।