• February 25, 2026 2:10 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शिक्षक समेत समेत दो की मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Feb 19, 2026

राज – 

सरमेरा थाना इलाके में 16 फरवरी को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक जख्मी हो गए थे। जख्मी की मौत बुधवार की रात इलाज के दौरान पटना में हो गई। मृतक सरमेरा निवासी अरविंद कुमार सिंह के पुत्र दीपक कुमार हैं। परिजनों ने बताया कि दीपक प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे।

ड्यूटी कर घर लौटने में सड़क दुर्घटना में जख्मी हो गए। जख्मी की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई। थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

बाइक की टक्कर सेछात्रा की मौत

चंडी थाना अंतर्गत जैतीपुर मोड़ के पास मंगलवार की शाम बाइक की टक्कर से जख्मी स्कूली छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका जैतीपुर निवासी राहुल कुमार की 10 साल की बेटी रानी कुमारी है।
परिजन ने बताया कि स्कूल से लौटने के दौरान बच्ची को अज्ञात बाइक टक्कर मारते हुए फरार हो गया। जख्मी बच्ची की बुधवार की रात सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर, उसे परिवार के हवाले कर दिया।