• June 6, 2025 9:45 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में दो की डूबकर मौत, जाने घटना…

Sep 22, 2024

राज – 9334160742 

सिलाव थाना क्षेत्र में पंचाने नदी पार करने के दौरान शनिवार की शाम अधेड़ डूब गए। खोजबीन के दौरान 18 घंटे बाद नदी से उनकी लाश मिली। मृतक धरहरा गांव निवासी 40 वर्षीय लखपति पासवान हैं।

प्रभारी थानाध्यक्ष जवाहर राम ने बताया कि शाम 6 बजे डूबने की सूचना मिली थी। अंधेरा हो जाने के कारण स्थानीय तैराक खोजबीन को तैयार नहीं हुआ। एनडीआरआफ की टीम नदी से शव बरामद की।

बेन थाना क्षेत्र के बेलदरिया गांव में रविवार को तालाब में डूबकर 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक अमरेंद्र पासवान का पुत्र विशाल कुमार था। परिवार ने बताया कि बच्चा मंदबुद्धि का था।

खेलने के दौरान तालाब में गिरकर डूब गया। कुछ देर के बाद घटना का पता चला। तब ग्रामीणों ने उसे निकाला। हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक तीसरी कक्षा में पढ़ाई करता था।