• February 25, 2026 11:40 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ठगी करते रंगेहाथ धराए दो बदमाशों की भीड़ कर दी कुटाई…

ByReporter Pranay Raj

May 9, 2024

राजा – 7903735887 

भोले भाले ग्रामीणों को नकली नोट या कागज का बंडल व नकली जेवर का झांसा देकर ठगी करने वाला दो शातिर ठगों को लोगों ने पकड़ कर जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। घटना हिलसा थाना इलाके की है।

लोगों ने बताया कि दोनों शातिर पिछले कई दिनों से खासकर भोले भाले ग्रामीणों को प्रलोभन देकर ठगी किया करता था। आज भी यह अपने दो साथियों के साथ ठगी का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान लोगों की नजर उसे पर पड़ गई । फिर क्या था लोगों ने दोनों को खदेड़कर पकड़ लिया और जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया ।

थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। दोनों को ठगी करते पकड़ा गया है।