• November 20, 2025 7:23 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला समेत दो की गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 21, 2022

राज – 7903735887 

सिलाव थाना अंतर्गत तुलसी बिगहा गांव के पास सोमवार को अनियंत्रित बाइक के ट्रैक्टर से टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि, एक सवार जख्मी हो गया। मृतक नालंदा थाना क्षेत्र के नालंदा टेम्पल के रोनाल्डोजो बताए जा रहे हैं। जख्मी पनहेसा निवासी सद्दाम सदर अस्पताल में इलाजरत है। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी है। ट्रैक्टर पर केस दर्ज किया जाएगा।

इसी तरह, नूरसराय थाना क्षेत्र के महादेव बिगहा गांव के समीप 22 अक्टूबर को स्कूटी की टक्कर से कामेश्वर यादव की 60 वर्षीया पत्नी लक्ष्मीनिया देवी जख्मी हो गई थी। जख्मी महिला की मौत सोमवार को इलाज के दौरान विम्स में हाे गई। मौत की सूचना के बाद पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई। महिला घर के समीप गोयठा सूखा रही थी। उसी दौरान स्कूटी सवार ने टक्कर मार दिया था।