• November 20, 2025 6:54 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पांच साल के मासूम समेत दो की गई जान, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 13, 2023

सूरज – 7903735887 

जिले के अलग-अलग थाना इलाके में गुरुवार को डूबकर पांच साल के मासूम समेत दो लोगों की मौत हो गई। चेरो ओपी अंतर्गत चेरो बिगहा गांव में तालाब में डूबकर बच्चे की जान गई। मृतक गुलशन चौहान का पुत्र आदित्य राज है।

परिजनों ने बताया कि बच्चा आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़ाई कर अपने दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। उसी दौरान छठ घाट के तालाब में वह हाथ-पैर धोने लगा। पैर फिसलने से आदित्य राज तालाब में गिर गया। जहां डूबकर उसकी जान चली गई। उसके दोस्त भागकर गांव पहुंचे तो ग्रामीणों को घटना की भनक लगी। लोगों ने तालाब से बच्चे को निकाला। तब तक उसकी जान जा चुकी थी। ओपी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

अधेड़ की पानी भरे पईन में डूब मौत

नगरनौसा थाना अंतर्गत परसाडीहा गांव में सुबह शौच गए अधेड़ की पानी भरे पईन में डूबकर जान चली गई। मृतक स्व. नवल ठाकुर के 55 वर्षीय पुत्र कारू ठाकुर हैं।

परिजनों ने बताया कि अधेड़ घर से शौच के लिए निकले थे। जिसके बाद देर तक नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। उसी दौरान पानी भरे पईन में उपलाई उनकी लाश मिली। अंदेशा है कि शौच के उपरांत पैर फिसलने से हादसा हुआ। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दियागया।