• June 6, 2025 10:14 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रफ्तार में हुआ हादसा, टैंक लॉरी चालक समेत दो की गई जान…

Mar 8, 2022

सौरभ – 7903735887 

हरनौत थाना क्षेत्र के किचनी गांव के समीप एनएच पर ट्रक से टकराकर टैंक लॉरी चालक की मौत हो गई। जबकि, ट्रक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक बेगूसराय जिला के साहेबपुर थाना क्षेत्र निवासी नपेंद्र सिंह के 21 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र सिंह हैं। जख्मी ट्रक चालक सुधीर यादव को पटना रेफर कर दिया गया।

टैंक लॉरी बाढ़ से नवादा की ओर जा रही थी। हरनौत के किचनी गांव के समीप एकाएक ऑटो सामने आ गई। जिसे बचाने में टैंक लॉरी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

इसी तरह हरनौत के कल्याण बिगहा मार्ग में तेज गति की बाइक पेड़ से टकरा जाने से युवक की जान चली गई। घटना में युवक का साला जख्मी हो गया। मृतक मनरेगा कार्यालय के पास का निवासी 28 वर्षीय उत्तम महतो है। पिछले साल उत्तम की उसकी शादी हुई थी। मौत से दोनों परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। कल्याण बिगहा के दलदलीचक निवासी रंजीत कुमार का 10 वर्षीय जख्मी पुत्र सोनू इलाजरत है। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि दोनों शवों का पोस्पार्टम सदर अस्पताल में कराया गया।