• November 20, 2025 6:21 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क हादसे में दो की जान , जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Apr 23, 2024

सूरज – 7903735887 

जिले के दो अलग अलग थाना  क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गयी | पहली घटना  नूरसराय थाना क्षेत्र के नारी मोड़ के पास मंगलवार की दोपहर 85 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर हो गई। मृतक बिंद थाना क्षेत्र के जखौर गांव निवासी शिव यादव है।

मृतक के भांजा रामनंदन यादव ने बताया कि मामा उनके घर किशुनपुर गांव आए थे। दोपहर में दाढ़ी बनाने नाई की दुकान पर जा रहे थे। उसी दौरान नारी मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। जिससे इनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद नूरासराय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल लाई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

इसी तरह,  बिंद थाना अंतर्गत दरियापुर गांव के समीप हाइवा से कुचलकर युवक की मौत के बाद इलाके में अवैध मिट्‌टी का खुलासा हुआ। मृतक रहुई थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 22 वर्षीय राहुल कुमार है। घटना के बाद पुलिस वाहन जब्त कर ली। मौत की खबर के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। जहां उनकी दहाड़ गूंजने लगी।

परिजनों ने बताया कि मृतक पूर्व में रहुई थाना का गाड़ी चलाता था। सुबह में किसी काम से बिंद आया था। उसी दौरान खंधा से अवैध मिट्‌टी ढुलाई कर रहा हाइवा उसे कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। धंधेबाज धड़ल्ले से मिट्‌टी का अवैध खनन करते हैं। जिसकी रोकटोक पुलिस नहीं करती।

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि हाइवा जब्त कर लिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।