• June 6, 2025 11:21 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – आरा मशीन संचालक समेत दो की मौत, जानें घटना…

Jul 29, 2021

बॉबी सिंह – 7903735887 

एकंगरसराय थाना अंतर्गत रुचनपुरा गांव के पास बुधवार की रात ट्रक के टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हाे गई। जबकि, पुत्र जख्मी हो गया। मृतक खरज्जमा गांव निवासी 55 वर्षीय आरा मशीन संचालक सिद्धेश्वर प्रसाद हैं। जख्मी विवेक का इलाज हिलसा अस्पताल में कराया गया। देर रात ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया। सूचना पाकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर आ गए। आक्रोशितों को आपदा के तहत चार लाख और पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार का चेक उपलब्ध कराया गया। करीब दो घंटे बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका।

इसी तरह नगरनौसा थाना क्षेत्र के महाननपुर गांव में करंट से किसान की मौत हो गई। मौत के बाद आक्रोशितों ने अस्पताल के समीप चंडी-दनियावां मार्ग पर आगजनी करते हुए जाम लगा दिया। लोग मौके पर मुआवजा की मांग कर रहे थे। मृतक अरविंद कुमार का 38 वर्षीय पुत्र विक्की कुमार है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने पारिवारिक लाभ योजना के तहत आश्रित को 20 हजार का चेक उपलब्ध कराया। साथ ही प्रावधान के तहत अन्य मुआवजा का आश्वासन दिया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका।