• February 25, 2026 9:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अलग-अलग इलाके में दो की मौत, जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jun 26, 2023

राज – 7903735887 

नालंदा थाना अंतर्गत कपटिया मोड़ के पास बालू लोड ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि, उनका दो बच्चा जख्मी हो गया। मृतक बड़गांव निवासी अशोक पांडेय के पुत्र कुंदन पांडेय हैं।

परिजनों ने बताया कि अधेड़ दो बच्चों का इलाज कराने जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। घटना में मृतक के दोनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन जब्त कर लिया गया है। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार होने में सफल रहा।
इसी तरह राजगीर थाना क्षेत्र के बेलौआ गांव के पास अज्ञात वाहन से कुचलकर साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। मृतक मो. रफीक अंसारी के पुत्र मनौवर अंसारी हैं।

थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।