• November 20, 2025 6:11 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – करंट से दो की मौत, एक की मां किए थीं छठ व्रत…

ByReporter Pranay Raj

Apr 14, 2024

डायमंड – 7903735887 

हिलसा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में करंट से युवक की मौत हो गई। मृतक इसलामपुर थाना क्षेत्र के बहर गांव निवासी सुबोध पासवान का 19 वर्षीय पुत्र भरत कुमार है। घटना युवक के ननिहाल में हुई। युवक सुबह घर से शौच के लिए निकला था। उसी दौरान रास्ते में पूर्व से गिरे बिजली तार के संपर्क में आकर घटना हुई। ग्रामीण विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां छठ व्रत किए थीं।
भरत दिल्ली में रहकर चप्पल फैक्ट्री में मजदूरी करता था। छठ पूजा पर मां, पत्नी व बच्चों के साथ ननिहाल आया था। उसकी मां छठ व्रत किए थी। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। लिखित शिकायत मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई होगी
इसी तरह भागन बिगहा ओपी क्षेत्र के पचासा गांव में खेत पटवन कर रहे युवक की करंट से जान चली गई। मृतक शिबू पासवान का पुत्र संतराज कुमार है। परिवार ने बताया कि खेत में पोल से बिजली का तार लटका था। जिसके संपर्क में आकर युवक की जान चली गई।